मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे सांसद वरुण गांधी द्वारा जरूरतमंदों को वितरित की गई सामग्री।

पीलीभीत पूरनपुर – आज मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह संगठन कार्यक्रम पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में कई जगह आयोजित किए गए।
आज दिनांक 30 मई 2021 को माननीय सांसद श्री वरुण गांधी भईया जी द्वारा रसोई पूरनपुर में छठवां दिन को भोजन का वितरण किया गया। आपको बता दें कि इस अवसर पर पूरनपुर नगर चेयरमैन प्रदीप कुमार, लल्लन जी, मोहित वर्मा, श्याम सिंह ठाकुर जी, रवि जायसवाल जी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता जी आदि लोग मौजूद रहे।


वही ग्राम सबलपुर खास में सभी ग्रामवासियों को मास्क वितरित किए गए इसके साथ ही आशाओं को और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरित की गई।
पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में आज मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह संगठन कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में ग्रामपंचायत पिपरिया दुलाई ,पड़रिया के साथ-साथ कई जगह संपादित हुए।
वही जोगराजपुर में भाजपा नेता मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा अचल के नेतृत्व में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, फल, वितरण किये।


डॉक्टर मोहित वर्मा के द्वारा लोगों की जांच की गई। मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा अचल जी, सचिव राजकुमार जी, पूर्व प्रधान जगदीश वर्मा जी, डॉक्टर मोहित वर्मा जी, सत्यम शुक्ला जी, अनुज वर्मा जी, दुर्गेश मिश्रा जी, अर्पित पटेल सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
पूरनपुर में मनाये गये कार्यक्रम में मौके पर ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पांडे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष बाजपेई जी, मंडल उपाध्यक्ष सोन देव पासवान और ग्राम प्रधान बृजपाल कश्यप, ग्राम सचिव राम प्रकाश मौर्य, आंगनवाड़ी रजनी देवी, रूपा वती मंजू देवी, आशा कार्यकत्री संजू देवी, रूपा सिंह, जीनत रेनू सिंह, बीडीसी राजेंद्र प्रसाद, कोटेदार मोर पाल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *