
बाराबंकी: रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई की गयी।

रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों जिसमे पुलिस उपाधीक्षक(गोपनीय) नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उ0नि0 उपेन्द्र सिंह, उ0नि0 राम जी, उ0नि0 गुलशन राय, मुख्य आरक्षी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी सुरेश बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी राम कुमार, मुख्य आरक्षी एलआईयू कल्लू प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी रामफेर सिंह, महिला मु0आ0 विमला देवी भदौरिया को स्मृति चिन्ह भेटकर एवं फूलमाला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव, क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी