अडानी पावर भारी कर्ज में डूबी, डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीदा-

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी एक और बड़ी बीच शुक्रवार को समझौता हुआ कंपनी को खरीदने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी पावर भारी कर्ज में डूबी डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीद रही है। दोनों कंपनियों के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ।।

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है। साथ ही ईधन आपूर्ति के लिये कोल इंडिया लि. के साथ करार है और कंपनी लाभ में है।

अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कंपनी के पास छत्तीसगढ़ में एक थर्मल पावर प्लांट है। इसमें दो यूनिट हैं जिनमें प्रत्येक की क्षमता 600 मेगावाट है।

अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में कंपनी ने कहा कि शुरुआती समझौते के तहत यह तीन अक्टूबर, 2022 तक पूरा होगा। हालांकि, आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अडानी पावर के शेयर में भी तेजी बरकरार है। आज बीएसई पर अडानी पावर के शेयर 12.80 रुपये या 3.20% की बढ़त के साथ 412.20 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,58,983.02 करोड़ रुपये है। इस अधिग्रहण से अडाणी पावर छत्तीसगढ़ में तापीय बिजली क्षेत्र में विस्तार कर सकेगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *