◆कार्यकर्ताओ में भरा जोश बोले अबकी बार 350 पार :प्रांशुदत्त
बाराबंकी: भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय नितिन मित्तल के नेतृत्व में भाजयुमो अवध की “क्षेत्रीय कार्यसमिति” की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजयुमो युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, मोर्चा की सह प्रभारी अर्चना मिश्रा व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल व हर्षवर्धन सिंह की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह और उनकी पूरी टीम ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी का 51 किलो की माला पहनाकर कर स्वागत किया।
भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष ने कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान था, उसी प्रकार 2022 में के भी चुनाव में भी हमको कड़ी मेहनत करके पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है,कल आप में से ही कोई कार्यकर्ता बंधु इस देश का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री, या प्रदेश का मंत्री बनेगा।
भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सपा, बसपा और कांग्रेस की तरह नहीं कि जो मात्र एक परिवार की पार्टी हैं और उनमें से हीं कोई मुख्यमंत्री कोई प्रदेश अध्यक्ष और कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो परिवारवाद से नहीं चलती, उसे आप और हमारे जैसे आम कार्यकर्ता चलाते हैं।
आपको ज्ञात होगा कि मोदी सरकार के पहले पाकिस्तान निरंतर हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियों कराता रहता था और हमारी सरकार उन्हें कोई जवाब नहीं देती थी, मोदी सरकार बनने के बाद में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया, स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया में भारत का लोहा माना, पिछली सरकारों में देश में कहीं भी आतंकवादी गतिविधियां हो जाती थी, परंतु मोदी सरकार ने इन आतंकवादी घटनाओं पर रोक लगाने का काम किया। आपको ज्ञात होगा की धारा 370 हटने से पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर धारा 370 हटती है तो पूरे देश में आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जाएगी, पर मोदी सरकार ने धारा 370 हटाया और देश में कही खून की एक बूंद भी नहीं गिरी यह हमारे राजनीतिक इच्छाशक्ति को ही दर्शाता है।
उन्होंने कहा उसी प्रकार योगी सरकार ने अराजकता भरे उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया और गुंडों-माफियाओं को प्रदेश छोड़ने या जेल में जान जाने पर मजबूर कर दिया है। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था उपलब्ध है आपको ज्ञात होगा कि पिछली सरकार में मात्र इटावा और रायबरेली में ही 24 घंटे लाइट आया करती थी, जिस जिलों को दो परिवारों का गढ़ कहा जाता था, आज प्रदेश के हर जिले में लाइट की आपूर्ति सुचारू रूप से बराबर से पहुंचाने का काम हो रहा है। कोरोना काल में योगी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है और उनके द्वारा उठाए गए कदमों को डब्ल्यूएचओ जैसी मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा सराहा भी गया है, लाखों गरीब लोगों को शौचालय देने का काम हमारी सरकार ने किया, जनधन खाता के माध्यम से करोड़ों लोगों का खाता खुलवाने का काम हमारी सरकार ने किया, उज्जवला योजना से लाखों लोगों को गैस सिलेंडर देने का काम हमारी सरकार ने किया, उत्तर उत्तर प्रदेश की जनता के लिए अनेक काम किए हैं जिसको हम सब मिलकर जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यसमिति को प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा, युवा मोर्चा की सह प्रभारी अर्चना मिश्रा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने अलग अलग सत्रों को संबोधित किया। मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम व जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह के मुताबिक इस कार्यसमिति में महामंत्री निखिल मणि त्रिपाठी,उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, अमरेंद्र शुक्ला, उतकर्ष तिवारी,विवेक सिंह मोनू, शिवांजलि पांडे, आशुतोष श्रीवास्तव, वर्षा तिवारी, एकता जायसवाल प्रेम प्रकाश अग्रहरि, दिवाकर सिंह आशीष कश्यप आदि की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह