mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री, एक आरोपी गिरफ्तार।

जनपद मुजफ्फरनगर में थाना खतौली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में चलाई जा रही एक तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए मौके से भारी मात्रा में बने अध बने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है
अवैध तमंचा फैक्ट्रियों का गढ़ बन चुके जनपद मुजफ्फरनगर मैं आए दिन तमंचा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान जनपद से दर्जनों तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई।

जिसके चलते बुधवार को थाना खतौली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सफेदा रोड पर एक बंद पडे घर में छापेमारी करते हुए मौके से एक अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है पुलिस ने मौके से एक आरोपी मोनू पुत्र मूलचंद निवासी गाजीपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से 10 तमंचे तैयार बने हुए और भारी मात्रा में आज बने तमंचे कारतूस बरामद किए हैं इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है कि आरोपी किसके कहने पर तमंचे तैयार कर रहा था कहां यह तमंचे बेचे जाने थे और इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं जैसे ही अन्य नाम सामने आएंगे तो दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट – संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *