mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई: बेनीगंज पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्ध निर्मित असलहे व बनाने के उपकरण बरामद।

हरदोई की बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए असलहा निर्माता को गिरफ्तार किया है।यह सीतापुर जनपद का रहने वाला है और पहले भी कई बार असलहा बनाने में जेल जा चुका है।पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।मामले का खुलासा एसपी अनुराग वत्स ने किया।

खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि बेनीगंज की पुलिस को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव व सीओ हरियावां आरएस कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।यहां के प्रभारी निरीक्षक राजकरण शर्मा की टीम ने बेनीगंज के कटिघरा गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने यहां से रामू लोहार पुत्र भारत लोहार निवासी सरसौली थाना सिधौली जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक बंदूक चार तमंचा अर्ध निर्मित तमंचा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।एसपी ने बताया कि मौका पाकर इसका साथी रामकुमार निवासी लोधौरा थाना बेनीगंज भाग निकला।

एसपी के मुताबिक यह काफी समय से अवैध शस्त्र निर्माण कार्य में संलिप्त था। बताया कि मौके पर बरामद अधिकतर असलहे व उपकरण रामकुमार के बनाए हुए हैं।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक के द्वारा बताया कि उसके द्वारा असलहे बनाकर 315 बोर के 3 हजार व 12 बोर के असलहे 2 हजार में ग्राहकों को बेचे जाते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी असलहा बनाने के मामले में जेल जा चुका है उसके साथी की भी तलाश की जा रही जल्दी उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।एसपी के मुताबिक पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *