mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अपने ही घर मे चोरी करने वाले बेटे समेत दो लोगों को पुलिस ने दबोचा, पुलिस ने चार लाख के जेवर किये बरामद।

हरदोई के कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार में सर्राफा कारोबारी के घर हुई चोरी में सर्राफा कारोबारी का अपना ही बेटा अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए वादी के बेटे व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद किए हैं, वही एक साथी की तलाश की जा रही है।

शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि महोलिया शिवपार निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने 15 मार्च को कोतवाली देहात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अपने बेटे अंशु गुप्ता उर्फ अंशु व उसके दो अन्य साथियों पर चोरी करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में एसपी के निर्देश पर एसपी पूर्वी अनिल सिंह सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में कोतवाली देहात टीम को लगाया गया था।इसी मामले की जांच कर रहे कोतवाली देहात इंस्पेक्टर जितेंद्र ओझा ने अपनी टीम के साथ आशू गुप्ता व साथी ललित को नंग बेहटा नहर पुलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अंशु गुप्ता ने अपने घर में चोरी की वारदात को कबूल किया है। उसके बाद अंशु गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने 5 किलो 920 ग्राम चांदी के जेवरात व 15 ग्राम सोने के जेवरात कीमत करीब 4 लाख बरामद की है। वहीं पुलिस ने अंशु गुप्ता व उसके साथी ललित को न्यायिक हिरासत में भेजा, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं उसके अभी 1 साथी की तलाश की जा रही है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *