इटावा: राह चले कावंरियाओं के दो गुट आपस मे भिड़े।

भरथना, इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रमायन स्थित ग्राम सरांय सड़क पर गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे प्राचीन शिव मन्दिर पर जलाभिषेक लौट रहे कंवरियाओं के दो गुट आपस मे उस समय भीड़ गये जब दोनो गुट सड़क मार्ग पर एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इस बीच आपस मे धक्का मुक्की कहासुनी में बदली गई और फिर मार पीट शुरू हो गई देखते ही देखते दौनो गुटों में पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुँचती इससे पूर्व ग्राम सरांय के एक व्यक्ति राजेश दौहरे पुत्र प्रभुदयाल ने दौड़ कर झगड़ा सान्त करने का प्रयास किया जिसके दौरान कंवरियाओं के गुट ने राजेश दौहरे पर लाठी का हमलाकर लहुलुहान कर दिया। इस बीच कंवरियाओं के दौनों गुटों के पथराव से कई अन्य श्रद्धालूजन चोटिल हो गये। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने झगड़ालू  कंवरियाओं के दोनो गुटों के आधा दर्जन साथियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया है।
घटना के सम्बंध में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि राह चलते कंवरियाओं के दो गुट आपस मे भीड़ गये थे। पुलिस के अनुसार एक गुट ग्राम भोली और दूसरा गुट ग्राम पड़ियापुर का बताया गया है। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है घटना की जांच पड़ताल के बाद समुचित कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट – विजयेन्द्र तिमोरी इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *