बाराबंकी – कुर्सी पुलिस के कोरोना वारियर्स को जनता ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट – मो सलमान

विश्व स्तर की महामारी से लड़ने के लिए पूरा विश्व एक जुट है। उसी तरह से भारत में देश के प्रधानमंत्री और प्रदेशो के सभी मुख्यमंत्रियों ने एक साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसी कङी में देश के स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, और विभिन्न विभागों के लोग कोरोना वारियर्स की तरह से अपना पूरा भरपूर सहयोग कर रहे हैं।सिर्फ सहयोग ही नहीं बल्कि जान जोखिम में डाल कर देशवासियों को  इस भयानक बिमारी से बचाने में अपना फर्ज निभा रहे हैं।

इन कोरोना वैरियर्स में उत्तर प्रदेश पुलिस अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दिन रात पुलिस के एक छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े से बङा अधिकारी, अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डाल अपने अपने क्षेत्र के लोगों को उन्ही की रक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं। बेसहारा लोगों का सहारा बन रहे है भूखों के लिए भोजन की वयवस्था करा रहे हैं।अपनी सुरक्षा का खयाल न करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों की सुरक्षा कर रहे हैं।

इनके इन सराहनीय कार्यो को देखते हुए कुर्सी थाना के ग्राम टिकैतगंज के समस्त धर्मों के लोगों ने एक साथ मिल कर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कुर्सी थाना प्रभारी शशिकान्त यादव जी और उनकी समस्त टीम का पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार अभिनन्दन किया गया।

ग्राम वासियों ने शशिकान्त यादव जी का अपने क्षेत्र में कुशल नेतृत्व की सराहना की। इन कठिन परिस्थितियों में भी शशिकान्त यादव जी ने अपने क्षेत्र में लाकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कराया।

सामाजिक दूरी बनाए रखने कीं अपील की।और सभी धर्मो के धर्म गुरुओं से मिलकर उनसे एक साथ मिल कर इस महामारी से लड़ने के लिए आह्वान किया।

शशिकान्त यादव जी ने भी अपने क्षेत्र वासियों का शुक्रिया अदा करते ये कहा कि क्षेत्र के सभी क्षेत्र वासियों ने  पुलिस प्रशाशन को पूर्ण सहयोग दिया है आप सभी लोगों के पूर्ण सहयोग से ही इन परिस्थितियों से लड़ने में बहुत सहयोग मिला है इसकेलिए मै समस्त् क्षेत्र  वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

सम्पूर्ण ग्राम वासियों ने पुष्प की वर्षा करते हुए शशिकान्त यादव जी का जोरदार अभिनन्दन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *