बाराबंकी: जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एमएलसी अरविंद शर्मा का किया गया ज़ोरदार स्वागत!

बाराबंकी। आज  विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा जी का जनपद बाराबंकी में रामसनेहीघाट घाट स्थिति दिलोना मोड़ पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एवं मंडल पदाधिकारियों के सानिध्य में एवं  आशीष शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास) एवं जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्वागत सम्मान एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच उनसे संवाद करते हुए श्री शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनका हाल पूछा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु पूर्ण समर्पण भाव का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, मंडल महामंत्री सुनील जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष मधुकर तिवारी, नगर उपाध्यक्ष शिवम शुक्ला अन्नू, नगर मंत्री वैभव पांडेय, त्रिदेव तिवारी, अजय शुक्ला, मनीष मिश्र, सूबेदार राम नेवाज, हरिश्चन्द्र रावत, विवेक सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अंकित वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *