mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महराजगंज: शादी का झांसा देकर किया शोषण, एसपी से शिकायत करने में पहुंची प्रेमिका, प्रेमी फरार।

महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 4 साल से प्रेमिका का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रेमिका की शिकायत पर पनियरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है । प्रेमिका का कहना है कि गांव के पास का ही एक युवक ने पहले प्यार किया और फिर शादी का झांसा देकर 4 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी करने की बात आई तो मुकर गया है कि उसका प्रेमी एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

नौकरी मिलने के बाद भी काफी समय तक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे। बीच में उसका प्रेमी धन के लालच में आकर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। वह छुट्टी पर आता था तो उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। दोनों एक ही जाति समुदाय के हैं परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई थी तो शादी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी शादी से इंकार कर दिया और धमकी दिया कि इसकी शिकायत करने पर उसकी और उसके परिजनों की हत्या करा देगा । शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची प्रेमिका ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुहार लगाई ।

साथ ही चेतावनी दिया कि उसके प्रेमी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी। प्रेमिका का कहना है कि पनियरा पुलिस एफ आई आर लिखने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया मेडिकल परीक्षण में इसका पुष्टि भी हो गया है। 164 का बयान भी हो गया है, एफ आई आर लिखने के लगभग 2 महीने से अधिक हो गए लेकिन पनियरा पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कि।

प्रियंका का आरोप है कि पनियरा पुलिस आरोपी से मोटा रकम लेकर गिरफ्तार करने में हीला हवाली कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शादी का झांसा देकर शोषण किए जाने का पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के द्वारा एफ आई आर दर्ज कराया गया है। इसमें जो अभियुक्त है वह एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर सिक्किम में तैनात है। जिसके खिलाफ वारंट लेकर शीघ्र गिरफ्तार करेंगे । उसके कमांडेंट से बात हो गई है।

रिपोर्ट – कार्तिकेय पाण्डेय,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *