mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ: समाजवादी चिंतक और प्रदेश के पूर्व वन मंत्री भगवती सिंह का हुआ निधन

लखनऊ – प्रदेश के पूर्व वन मंत्री व समाजवादी चिंतक भगवती सिंह का रविवार की सुबह 7:30 बजे बीकेटी चंद्र भानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में निधन हो गया।
आपको बता दें कि वह 89 वर्ष के थे। बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से उनके बेहद नजदीक रहे युवा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीकेटी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि भगवती सिंह कुछ समय से बीकेटी में ही चंद्रभानू गुप्त कृषि महाविद्यालय में ही रह रहे थे। होली का पर्व भी इन्होंने यहीं पर मनाया।

आपको बता दें कि रविवार की सुबह 7:30 बजे उनकी यहां पर मौत हो गई। उन्होंने ने बताया है कि भगवती सिंह ने पहले ही अपने शरीर को एनोटॉमी विभाग को दान कर रखा है।
उनके देहांत की सूचना पाकर बीकेटी क्षेत्र में तमाम समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी और नेता उनके अंतिम दर्शनों के लिए चंद्रभानू गुप्त कृषि महाविद्यालय बीकेटी पर उमड़ने लगे हैं। लेकिन उससे पहले ही उनके शव को उनके निवास स्थान लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया है। जहां पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।

समाजवादी पार्टी में रहते हुए भगवती सिंह की मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ पार्टी के अलावा भी बेहद नजदीकियां रही हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश के वन मंत्री और उसके बाद विभिन्न पदों में रहते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए अपना अमूल्य समय दिया।
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच बढ़ती दूरियों के बाद वह शिवपाल यादव के साथ में आ गये। लेकिन फिर भी मुलायम सिंह से उनकी नजदीकियां यूं ही बनी रहे।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *