सीतापुर – स्वाति सिंह ने विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये दिशा निर्देश।
उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह का सीतापुर दौरा था।
इस दौरान जनपद में चलाई जा रही सरकार द्वारा विकास योजनाओं योजनाओं की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों के संग एक समीक्षा बैठक रखी गयी।
इस समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
स्वाति सिंह ने दिशा निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी तरीके की प्रगति में रुकावट नहीं आनी चाहिए।
सरकार द्वारा जो योजनाएं गरीबों के लिए तथा लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही है उसका लाभ जन-जन तक जल्द से जल्द पहुंच जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही सभी को काम करना है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट – रामेश्वर दयाल अवस्थी