mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सुल्तानपुर: पुलिस अधीक्षक की पहल मिशन कायाकल्प की हुई शुरुवात! आज पुलिस चौपाल का आगाज़

सुल्तानपुर। जनपद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक रह चुके आईपीएस अरविंद चतुर्वेदी पुलिस विभाग को एक नई दिशा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहते है जिनके क्रम में उनके द्वारा तमाम सामाजिक कार्य और पुलिस की क्षवि सुधारने के साथ साथ समाज मे मुख्य धारा से न जुड़े लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जाता रहा है, जिसके क्रम अब सुल्तानपुर जनपद में भी मिशन कायाकल्प का आगाज किया जा रहा है।

इस सम्बंध में डॉ0 अरविंद चतुर्वेदी पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस के तीन प्रमुख कार्य होते हैं पहला प्रिवेंशन  दूसरा इन्वेस्टीगेशन और तीसरा प्रसीक्यूशन । प्रिवेंशन से तात्पर्य है अपराधों की रोकथाम । निष्पक्ष और पारदर्शी  रहते हुए विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करना पुलिस का दूसरा महत्तवपूर्ण कार्य है। सम्पादित विवेचना को तर्क सहित न्यायालय में प्रस्तुत करना प्रसीक्यूशन के अन्तर्गत पुलिस का तीसरा काम है । इसमें सबसे बडा दायरा है प्रिवेंशन का जिसमें गश्त,पिकेट, बीट पुलिसिंग,जनसुनवाई आदि से लेकर कम्यूनिटी पुलिसिंग आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करती है ।          
                    
आंकड़ों के अनुसार बहुत लोग विपरीत परिस्थितियों के कारण अपराध करते हैं जिन्हे समाज की मुख्य धारा में लाना भी पुलिस का दायित्व है । ऐसे लोग रोजगार के अवसरों के अभाव में, गुमराह होने पर अथवा अपने कार्य के गैर कानूनी होने की जानकारी के अभाव में अपराध में संलिप्त हो जाते हैं ।
                       
सुलततानपुर  जनपदीय पुलिस द्वारा *“मिशन कायाकल्प”*  अन्तर्गत पुलिस चौपाल लगाकर ऐसे चिन्हित स्थानों पर जागरुकता अभियान आरम्भ किया जा रहा है ।इस कड़ी में पहली चौपाल ग्राम पकरी थाना कोतवाली देहात में आज समय 02:30 बजे आयोजित की जा रही है ।आरम्भिक सर्वे में अनुसार पकरी गांव में लगभग 150 परिवार अवैध वन्यजीव अपराध में संलिप्त हैं जिनकी कुल जनसंख्या 600 है । इस गांव में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं को जागरुक कर रोजगार के अवसर प्रदान करना, बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, गांव में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को आच्छादित करना, महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर उनके आर्थिक क्रियाकलापों को बढाना  जैसे लक्ष्य रखकर मिशन कायाकल्प का कार्य आरम्भ किया जा रहा है । जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री रवीश कुमार गुप्ता के सहयोग एवं समर्थन से DC, N.L.R.M. और जिला संयोजक, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहकर रोजगार के अवसर तलाशने में मदद करेगें। स्थानीय पुलिस ऐसे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आयेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट सुल्तानपुर।
                                                                     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *