mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुज़फ्फरनगर – संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी।

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला दरबार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाच पड़ताल शुरू कर दी है। 


आपको बता दें की मेरठ निवासी अनिल वर्मा ने अपनी पुत्री आरती की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी राजेश वर्मा के पुत्र गोपाल वर्मा से की थी। आरोप है की शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही दहेज के दानवों ने विवाहिता से दहेज की मांग शुरू कर दी जिससे परेशान होकर नवविवाहिता आरती ने गुरुवार को अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 इस मामले पर सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिवार की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

रिपोर्ट – संजीव कुमार, मुज़फ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *