mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महादेवा धाम के निकट बनेगा बाईपास, कांवरियों को होगी सुविधा नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम!

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के द्वारा बाराबंकी स्थित विश्व विख्यात लोधेश्वर महादेवा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत सीमा और महादेवा मंदिर के बीच एक बाईपास बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा बाईपास महादेवा जाने वाले श्रद्धालुओं और गोंडा बहराइच बलरामपुर जैसे क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों और ट्रैफिक को अलग-अलग दिशा में डाइवर्ट करने में सहायक होगा।

इस बाईपास के बनने के बाद एक तरफ तो जहां कांवरियों को असुविधा नहीं होगी वह सीधे मंदिर की ओर आसानी से बढ़ जाएंगे वहीं दूसरी ओर रूटीन ट्रैफिक को भी आसानी से धार्मिक क्षेत्र से अलग करते हुए गोंडा बहराइच हाईवे पर पुनः जोड़ दिया जाएगा इसके लिए डेढ़ किलोमीटर लंबे बाईपास की योजना पर काम शुरू हो गया है ।

बाराबंकी लोक निर्माण विभाग खंड 1 के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि “वर्तमान प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन को लेकर काफी गंभीर है,

इसी क्रम में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाराबंकी जनपद के लोधेश्वर महादेवा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और दूसरे यात्रियों की सुविधा के लिए इस बाईपास को बनाने की योजना है इसके लिए हमारी टीम एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रही है क्षेत्र का भौगोलिक अध्ययन किया जा रहा है जल्दी ही बाईपास का लेआउट और एस्टीमेट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

लगभग डेढ़ किलो मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े बाईपास के निर्माण की लागत ढाई करोड़ के करीब होगी इसके बनने से कांवरियों और धार्मिक यात्रियों को भी सुविधा होगी दूसरी तरफ हाईवे पर गुजरने वाला भारी ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या का भी अंत हो जाएगा”।

निश्चित तौर पर लोक निर्माण विभाग का यह प्रयास महादेवा क्षेत्र और रामनगर तहसील क्षेत्र के विकास के लिए 1 मील का पत्थर होगा और इसके साथ ही इससे क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और सभी को सुरक्षित सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

आपको इंडियन ओपिनियन की यह खबर कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं । फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम और koo जैसे प्लेटफार्म पर भी हमें फॉलो करें अपने सुझाव देते रहें।

द इंडियन ओपिनियन, बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *