पीड़ित प्रताड़ित लोगों की मदद के लिए है, नया नागरिकता कानून। – UPCM Yogi Adityanath


नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत आज से हुई ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर से प्रदेश के अभियान की शुरुआत किया। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया ।
सबसे पहले वह महानगर के गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले चौधरी केफुलवारा से मिले। उसके बाद अशोकनगर जाकर प्रोफेसर राजाराम यादव से मुलाकात किया ।

इसी क्रम में वह हुमायूंपुर में स्वर्गीय केवी सिंह के आवास पर गए। केवी सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। अंत में वह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के बेतियाहाता स्थित आवास पर गए। वहां अशोक प्रसाद से CAA की उपयोगिता पर चर्चा किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नागरिकता कानून कांग्रेस के द्वारा किये गए पापो का परिमार्जन की दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा भारत की परंपरा के अनुसार यह नागरिकता देने का कानून है, पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने के कानून है, दुर्भाग्य से कांग्रेस एवम उसके सहयोगी गलतफहमी और अफवाह पूरे देश के अंदर फैलाकर के लोगो को हिंसा फैलाने का कुत्सिचत चेस्टा किया गया, इसके लिए आवश्यक समझा गया कि नागरिकता कानून पर एक जन जागरण अभियान की शुरुवात की जाय और समाज के प्रबुद्धजनों को इसकी वास्तविकता के बारे में अवगत कराया जाय आज मैंने यह संवाद किया है और संवाद का परिणाम है कि आज हम लोग यहां एक गोष्ठी भी कर रहे है,जिसमे कानून के बारे में और प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

गोरखपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट