रिपोर्ट – राजेंद्र मिश्रा,
प्रतापगढ़। ग्रामसभा उड़ी डीह में सकरनी नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव धाम महड़ौर धाम में आज दशरथ नंदन, कौशल्या पुत्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण शिलान्यास की खुशी में दीपोत्सव मनाया गया। करोड़ों राम भक्तों को पांच सौ वर्षों से जिसका इंतजार था ,जिसके लिए कई पीढ़ियां चली गई ,लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज वह शुभ अवसर आया है ,बुजुर्गों की कठिन तपस्या का फल मिला है ,आज पूरा विश्व इसका साक्षी है अब प्रभु विराजेंगे अपने दरबार में।क्षेत्र के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। दीपों से गुलजार धाम राम ही राम राम मय रहा दीपोत्सव में दिलीप मिश्रा,प्रभात शिक्षार्थी,जितेंद्र सिंह,नागेन्द्र पाण्डेय, सानू तिवारी,भानु तिवारी,आयुष,संतोष ,कुलदीप पाण्डेय,राम अचल ,पुजारी पप्पू गिरी, संगम,गोलू,आदि भक्त उपस्थित रहे।