प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद की संपत्ति को किया गया जब्त।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा,

प्रयागराज :अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही की है। गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क कर जब्त कर लिया है।

यह कार्यवाही प्रयागराज पुलिस ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेशानुसार किया है। आरोप है की इन संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से अर्जित किया है। आज जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उसमे अतीक अहमद का निवास का कुछ हिस्सा और चुनावी दफ्तर सहित सात सम्पत्ति शामिल है।

अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में शुरू हुई। जिसमें खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थिति मकान और चुनावी दफ्तर के अलावा दो अन्य मकानों को कुर्क किया गया।

वहीं धूमनगंज थानांतर्गत एक प्लॉट और एक मकान को कुर्क किया गया। इसके अलावा सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थिति अली टावर पर भी कार्यवाही कर दुकानों को सील किया गया।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की यह कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट के तहत की जा रही है। जिसमें कैण्ट पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों की एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।

जिसमें यह बात सामनें आई थी की इन संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने रसूख के बल पर अवैध तरीके से अर्जित किया है। उसी के तहत आज तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *