लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इटौंजा थाने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

लखनऊ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इटौंजा थाने में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में 8 मार्च को मनाया जाता है।
इस अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी इटौंजा थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इंस्पेक्टर इटौंजा धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान की नवरात्र में शुरुआत की थी और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का दूसरा फेज शुरू हो रहा है।


जिसको लेकर पूरे प्रदेश भर के थानों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इटौंजा थाने पर सुबह से ही पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की थी।
यहां पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान थाने की समस्त पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *