सीतापुर – शासन के दिशा निर्देश पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 24 नवविवाहित जोड़ों की हुई शादी।

सीतापुर – बिसवां ब्लॉक परिसर में शासन के दिशा निर्देश पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 24 नवविवाहित जोड़ों की हुई शादियां।

समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बिसवां ब्लॉक परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 24 शादी के जोड़ों को पूरे रीति-रिवाजों के साथ पंडित अजय शंकर अवस्थी व कमलेश कुमार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व 35000 की चेक व सामान देकर शुभकामनाएं भी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडियो समाज कल्याण रवि यादव ने किया।

इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अभिमंशा है कि कोई लड़का या लड़की, जो कि अत्यधिक गरीब व आर्थिक तंगी के कारण विवाह से वंचित ना रहे, इसलिए उन्होंने प्रदेश भर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की नई पद्धति की शुरुआत की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाह में होने वाला सामूहिक खर्च भी सरकार वहन कर रही है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विकास यादव, रेडियो समाज कल्याण रवि यादव, एडीओ पंचायत शैलेंद्र दीक्षित, जेई शशिकांत यादव, एडीओ कोआपरेटिव रुचि शर्मा सहित विवाहित जोड़ों के परिवार के लोग तथा ब्लॉक के कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *