भारतीय सेना देश के सामने अपनी उपलब्धियों की नई मिसाल पेश करने जा रही है। भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे हुए पुल के बदले में नया पुल बनाने की कमान भारतीय नौसेना ने संभाल ली है, जिससे जल्द यातायात बहाल हो जाएगा।
सेना की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, भोपाल में जुटे दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम के पास भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर पुल का निर्माण शुरू किया। इस पुल के निर्माण से भोपाल को महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर से बैतूल के माध्यम से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण एनएच-46 पर संपर्क बहाल हो जाएगा।
इससे बीते कुछ महीनों में होनेवाली भीड़ और देरी को कम किया जा सकेगा। रक्षा विभाग के विज्ञप्ति में कहा गया कि पुल आसपास के कस्बों और गांवों से महत्वपूर्ण सामानों और नागरिकों की आवाजाही के लिए एक वरदान होगा।
भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नर्मदापुरम के पास सुखतावा नदी पर बना 145 साल पुराना पुल भारी वाहन यातायात के कारण अप्रैल 2022 में ढह गया था।
ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’