नोएडा: कृषि बिल का हुआ विरोध! किसानों ने किया दिल्ली बॉर्डर पर किया चक्का जाम।

नोएडा: कृषि बिल के विरोध में भारी संख्या में किसानों ने सेक्टर 14 दिल्ली बॉर्डर पर चक्का जाम कर दिया।

किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली लगाकर पूरे बॉर्डर पर जाम किया, रोकने पर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोक हुई।

भारतीय किसान यूनियन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, किसानों के चक्का जाम से ताज एक्सप्रेस वे पर कई किमी जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम किसानों को समझा रही है।

कुछ दिन पूर्व संसद के दोनों सदनों में कृषि बिल पास हुआ था, जिस पर विपक्ष का कहना है कि सरकार ने फसलों की MSP की बात इस बिल में नहीं कही है और पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए MSP खत्म कर रही है। वहीं सरकार के लोगों का कहना है कि विपक्ष किसानों में भ्रम फैला रहा है।

रिपोर्ट – नोएडा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *