राज्य में तेजी से हो रहे इस्लामीकरण पर बोले भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे-

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को एक बार फिर लोकसभा में दावा किया कि राज्य में तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम घुसपैठ कर रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा, ”भोले भाले आदिवासी लड़कियों के साथ शादी करके बांग्लादेशी मुसलमान पूरे डेमोग्राफी को बदलने पर उतारू हैं। मेरे पड़ोसी जिले साहिबगंज में अभी जो जिला परिषद की अध्यक्ष बनी हैं, वह आदिवासी कोटे से हैं। सांसद ने कहा, ”मैंने दो दिन पहले इसी सदन में इस्लामीकरण का मुद्दा उठाया था कि जिसको झारखंड सरकार ने माना कि जो सरकारी स्कूल उर्दू हो गया है, रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। इन 3-4 मुद्दों के कारण अशांत हो गया है क्षेत्र, इस्लमीकरण की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करके भी कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, राज्य के सत्ताधारी सफेद टोपी वाले नेता इस राज्य को इस्लामिक राज्य में बदलना चाहते हैं। इस तरह की राजनीति का जवाब हम देंगे, राज्य अपनी नीति में बदलाव लाए नहीं तो जनता बदलाव ला देगी।

दुबे ने कहा, ”मैं इस सदन में 13-14 साल से झारखंड में घुसैपठ का मुद्दा उठाता रहा हूं। बांग्लादेश से जुड़े होने के कारण हमारे यहां घुसपैठ एक बड़ी समस्या है। इसका हिंदू-मुसलमान से कोई लेना देना नहीं क्योंकि वह मुसलमानों का भी रोजगार छीनते हैं, हिंदुओं का तो छीनते ही हैं।

साइबर अपराध और गायों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामीकरण की कोशिशश की जा रही है। दुबे ने कहा, जामताड़ा एक सीरियल बना, देश के जितने साइबर क्राइम होते हैं, वे सारे साइबर क्रिमनल उसी संथाल परगना में हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *