शीजान बोला- श्रद्धा के मर्डर के बाद हमारा रिश्ता टूटा


टीवी सीरियल ‘अलीबाबा’ की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते दिन टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने उनके को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके को-स्टार शीजान खान कई सवालों से घेरे हुए हैं। एक्ट्रेस के परिवार वालों का आरोप है कि तुनिषा को शीजान परेशान कर रहा था, जिसके कारण उनसे ऐसा कदम उठाया। एक्ट्रेस ने खुदकुशी क्यों कि इसके बारे में जांज-पड़ताल जारी है। तुनिषा डेथ मिस्ट्री में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मिस्ट्री में सीक्रेट गर्लफ्रेंड की एंट्री हो गई है। तुनीष की मां ने दावा किया है कि शीजान का पहले से किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप था। इसके बावजूद उसने तुनीष से नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस अब शीजान के फोन की फॉरेंसिक जांच करेगी। पुलिस जानने की कोशिश करेगी की शीजान की वो सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन है? तुनिषा की खुदकुशी में शीजान की इस सीक्रेट गर्लफ्रैंड का क्या रोल है? क्या इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से तुनिषा की कभी बातचीत हुई, पुलिस अब इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गई है।

शीजान के मुताबिक दोनों का धर्म अलग था.. उम्र में काफी अंतर था। इस वजह से उसने तुनिषा से ब्रेकअप किया.. शीजान ने ये भी कहा कि दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बाद वो काफी डर गया था। इसलिए उसने समय रहते तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया… फिलहाल पुलिस शीजान के इस बयान को वेरीफाई करने में जुटी है, साथ ही SMS व्हाट्सअप चैट और कॉल रिकार्डिंग के जरिये भी हर कड़ी को जोड़ा जाएगा कि क्या श्रध्दा और आफताब केस के चलते ही शीजान ने ब्रेकअप किया या फिर वो पुलिस को गुमराह कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *