महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली,तीन AK-47 बुलेट्स के बॉक्स बरामद, जिले में हाई अलर्ट-

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक स्थानीय मछुआरे ने देखी और पुलिस को इंफॉर्म किया। गोलियां ब्लू और रेड कलर के छोटे-छोटे बॉक्स में रखी गइ थीं। पुलिस के मुताबिक, मुंबई से यह इलाका करीब 190 किलोमीटर दूर है।

बोट पर एक काले रंग का बड़ा सा बॉक्स था, जिसमें तीन AK-47 और गोलियां बरामद हुई हैं। गोलियां ब्लू और रेड कलर के छोटे-छोटे बॉक्स में रखी गइ थीं। पुलिस ने बताया कि जिस बॉक्स में हथियार रखे हुए थे, उस पर अंग्रेजी में नेप्च्यून मरीटाइम सिक्योरिटी लिखा हुआ है। यह कंपनी ब्रिटेन की बताई जा रही है। इसके अलावा भारदखोल में एक लाइफबोट भी मिली है। यह हरिहरेश्वर तट से करीब 32 किलोमीटर दूर है।

दोनों इलाके रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका के अंदर आते हैं। ATS चीफ विनीत अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये आतंकी साजिश भी हो सकती है।26/11 में कसाब समेत 10 आतंकी भी रायगढ़ के समुद्र को क्रॉस करके मुंबई पहुंचे थे। यह भी थ्योरी सामने आई थी कि कसाब और उसकी टीम ने यहीं अपनी एक नाव बदली थी।

करीब 13 साल पहले यानी 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर कत्लेआम मचाया था।
इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब लश्कर-ए-तैय्यबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते ही यहां आए थे। इनमें से 9 मारे गए थे, जबकि सिर्फ अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।

पुलिस ने इस घटना के पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पूरे रायगढ़ जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही समुद्र किनारे के सभी इलाकों की की नाकेबंदी कर दी गई है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *