रेलवे कर्मचारियों को केंद्र का ‘दिवाली गिफ्ट’, 78 दिन के बोनस का ऐलान

रेलवे कर्मचारियों को केंद्र का ‘दिवाली गिफ्ट’, 78 दिन के बोनस का ऐलान


“मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने रेलवे को बोनस देने का…”
मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने रेलवे को बोनस देने का फैसला लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेल विभाग के 11,27,000 कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपए होगी।

वहीं, पीआईबी के डीजी सत्येंद्र प्रकाश ने भी ट्वीट कर जानकारी दी, “कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी। लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को पीएलबी राशि का भुगतान किया जा चुका है।”

साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना को मंजूरी दी है। 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष 4 वर्षों के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है।

बता दें कि भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रेलवे ने एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 के दौरान 33 हजार 476 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है, जो वर्ष 2021 में इसी अवधि में अर्जित 17 हजार 394 करोड़ रुपए की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *