ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार-

महिला से बदजुबानी करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में उसके करीबी से घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्रनर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ (STF) की कई टीमें लगाई गईं थी।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया गया है।

श्रीकांत त्यागी को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज- 2 के थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

सोमवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सख्ती दिखाई थी। उन्होंने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।

श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सांसद महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया था और हमारी मातृशक्ति विश्वास कर सकती है कि जब भी कोई संकट आएगा हमारे मुख्यमंत्री और शासन- प्रशासन साथ खड़ा है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *