नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया सीडीएस नियुक्त किया गया

नई दिल्ली : भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस नियुक्त किया है। वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद खाली था। अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस होंगे।


लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को यह पद संभाला था। वह भारतीय सेना के DGMO रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *