बाराबंकी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा का हैदरगढ़ के कैसरगंज चौराहा पर जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव द्वारा भव्य स्वागत हुआ।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रेया वर्मा ने कहा कि आज वर्तमान सरकार की गलत नीतियों की वजह से महिलाओं को घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हुआ है, आज महंगाई आसमान छू रही है, किसान बेहाल हो गया है, आज किसानों को कृषि करने के लिए आवश्यक खाद नहीं मिल पा रही हैं, किसान खाद के लिए लाइन में लग जाता है शाम को छुट्टा जानवरों से अपने खेत बचाता है। समाजवादी सरकार ने गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए कार्य किया है विधवा पेंशन, लैपटॉप वितरण, 1090,102 से गरीबों की उन्नति का रास्ता दिखाते थे जो भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा महिलाओं से झूठे वादे करके वोट लिया था आज वही महिलाएं 2022 में उसे अपने मत का प्रयोग कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगी। जब सपा सरकार बनेगी 2022 में पुनः विकास की गंगा बहेगी और महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा।
पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा कि श्रेया नेक नियत सही सोच के साथ महिलाओं के लिए संघर्ष कर रही है। स्व0 बाबूजी का साथ मेरा जीवन भर रहा जिनके अच्छे संस्कार समाज को युवा पीढ़ी को दिशा देने का काम करेंगे।
पूर्व मंत्री रामलाल अकेला ने कहा कि यह जमीन देवा महादेवा की है बेनी बाबू व राम सागर रावत की है यहां अब जनता जागरूक है यहां की जनता अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री 2022 में बनाएगी।
रिपोर्ट – नितेश मिश्रा