रेउसा बिसवां मार्ग पर अमलोरा गांव के निकट सड़क के किनारे खड़े बच्चों व महिलाओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। जिसमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के अनुसार रेउसा बिसवां मार्ग पर अमरोला गांव के निकट राजेश्वरी उम्र 45 वर्ष निवासी अरोरा अपनी बहन माया देवी के साथ बिसवां जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। बच्चों व महिलाओं को सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते समय अचानक तेज गति की बोलेरो गाड़ी ने उन को टक्कर मार दी।
जिससे मौके पर ही दो बच्चियां, ममता 8 वर्ष तथा शिवानी 10 वर्ष की मौत हो गई। वही राजेश्वरी 45 वर्ष, माया देवी 35 वर्ष तथा पंकज 4 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक मासूमों का शव पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी