mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

धर्म गुरुओं ने कोविड संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की।

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2020: धर्म गुरुओं ने जनता से त्यौहारों को सावधानी से मनाने की अपील की है। UNICEF द्वारा गुरुवार को आयोजित एक वेबिनर में विभिन्न धर्म गुरुओं ने एक जुट होकर जनता से त्यौहारों के समय लापरवाही न बरतने और कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।
धर्म गुरुओं द्वारा की गई इस साझा अपील की सराहना करते हुए, UNICEF उत्तर प्रदेश की चीफ औफ फील्ड ऑफिस सुश्री रूथ लीयानो ने कहा, “UNICEF को धर्म गुरुओं का सहयोग सदैव मिलता रहा है। समुदाय में भ्रांतिया दूर करने एवं सही संदेश पहुँचाने में हमेशा धर्म गुरुओं ने अहम भूमिका निभाई है। हम आशा करते हैं कि धर्म गुरुओं द्वारा जारी यह अपील भी जनता को सावधानी से त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश, श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “कोविड की रोकथाम में सरकार मुस्तैदी से लगी हुई है। पर जब तक एक भी व्यक्ति संक्रमित है, संक्रमण फैलने का खतरा बना है। ऐसे में सावधानी बरत कर कोविड को बढ़ने से रोका जा सकता है। हमे पूर्ण विश्वास है कि धर्म गुरुओं की अपील पर लोग ज़रूर अमल करेंगे और त्यौहारों के दौरान संक्रमण न बढ्ने देने में सरकार का पूर्ण सहयोग करेंगे।”
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ आशुतोष अग्रवाल ने वेबिनर में कोविड बचाव के नियमों को दोहराते हुए कहा “ जब तक कोविड की वैक्सीन नहीं आ जाती, बचाव ही कोविड से सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाय है। ऐसे में त्यौहारों के समय घर के बुज़ुर्गों, बच्चों, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं आदि की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मास्क का सही प्रयोग, दो गज़ की दूरी एवं हाथों की स्वच्छता आदि नियमों का पालन करें।”
वेबिनर को संबोधित करते हुए नैमिषारण्य, मां श्री ललिता देवी मंदिर, सीतापुर के आचार्य मुन्ना श्री माली ने इस वर्ष दुर्गा पूजा नए तरीके से मनाने की अपील की। उन्होने कहा “इस वर्ष नवरात्रि सावधानी के साथ मनाएँ। पूजन सामाग्री एवं नए वस्त्र आदि त्यौहारों से जुड़े सामान ऑनलाइन मंगाएँ एवं बाहर जाने से बचें।”
मनकामेश्वर मठ, डालीगंज, लखनऊ की महंत देव्यागिरि ने कहा “हम नवरात्रि में कन्याओं का पूजन करते हैं किन्तु अन्यथा उनका सम्मान नहीं करते। आइये हम सब माँ दुर्गा में पूर्ण आस्था रखते हुए इन विकारों को दूर करने का प्रण लें। यही हमारी सच्ची पूजा होगी।”
ऐशबाग ईदगाह के शाही ईमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इस बार बारह वफ़ात को भी सादगी से मनाने की अपील की। उन्होने कहा, “हर वर्ष बरवफ़ात बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है पर इस बार इसे सादगी से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मनाएँ। घर पर ही नमाज़ अदा करें और बुज़ुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।”
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, लालोरी टोला वाराणसी के श्री टेक नारायण उपाध्याय ने इस वर्ष नए ढंग से कन्या पूजन करने की अपील की। उन्होने कहा “घर पर कन्याओं को भोजन कराने से बेहतर होगा की इस बार आप जरूरतमंदों को कच्चा अनाज दें। ऐसी बच्चियों की मदद करें जिनके अभिभावक उनकी स्कूल फीस देने में असमर्थ हैं। उनकी शिक्षा में सहयोग करें।”

आगरा के फादर वर्गीज़ कुन्नाथ ने भी इस क्रिसमस पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए सैंटा बनने की बात पर ज़ोर दिया। उन्होने कहा,“कोविड के दौरान जिन लोगों की आमदनी प्रभावित हुई है उनकी सहाता करें। घर पर बड़े आयोजन न करें एवं अधिक लोगों के साथ मिल कर क्रिसमस का जश्न न मनाएँ।”
मणि राम चवन्नी राम मंदिर, अयोध्या के कमल नयन दास महाराज ने जनता से किसी जुलूस, शोभा यात्रा, जन मण्डली में प्रतिभाग न करने की अपील की।
देवीपाटन शक्तिपीठ, तुलसीपुर बलरामपुर के महंत योगी मिथिलेश नाथ एवं माँ अलोपशंकरी शक्तिपीठ आलोपी बाग, प्रयागराज के दिगंबर राधेश्याम गिरि ने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। देवी मंदिर विंध्याचल धाम मिर्जापुर के त्रियोगी नारायण मिश्र ने दुकानदारों द्वारा विशेष सावधानी बरतने पर ज़ोर दिया। गोरखनाथ मंदिर के श्री आचार्य प्रदीप कुमार राव ने सभी धर्म गुरुओं से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ कर उन्हे बारम्बार त्यौहार सुरक्षा एवं सादगी से मनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
वेबिनर में UNICEF उत्तर प्रदेश के प्रोग्राम मैनेजर श्री अमित महरोत्रा ने सभी धर्म गुरुओं का स्वागत किया एवं उनके सहयोग के लिए उन्हे धन्यवाद दिया।
वेबिनर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 700 से अधिक धर्म गुरुओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *