mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों से किया गया सीधा संवाद

बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान व महिला स्वावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों, शहरी व स्थानीय निकायों, किसान मजदूरों के लिए लैंगिक संवेदीकरण महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता लाने हेतु लैंगिक हिंसा की रोकथाम करना शामिल है।

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बाराबंकी के ग्राम चंदवारा महिला ग्राम प्रधान प्रकाशनी जायसवाल तथा ग्राम कोठी महिला ग्राम प्रधान महजबीन से महिला सशक्तिकरण जागरूकता और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चर्चा की गई। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, भ्रूण हत्या समाप्त करने, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, महिला हेल्प डेस्क  आदि के संबंध में  महिला जनप्रतिनिधियों से जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय नारी गौरव का प्रतीक है। इससे महिलाओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है अब उन्हें खुले में शौच नहीं जाना पड़ रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाया जाए जिससे कि भजन राष्ट्रभक्ति आदि के गीत बजाये जाये एवं समय-समय पर महत्वपूर्ण घोषणाएं आदि की जाए। ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी इमरजेंसी नंबर जैसे 112, 1090, 181, 108, 1076, आदि का प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिससे कि लोग इमरजेंसी नंबरों के माध्यम से तत्काल सेवा प्राप्त कर सकें।

ग्राम कोठी महिला प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेरे द्वारा ग्राम में साप्ताहिक बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें बालकों व युवाओं को बुलाकर महिलाओं के प्रति व्यवहार व आचरण के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रधान महजबीन की बातों से काफी प्रभावित होते हुए काफी प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्रत्येक सप्ताह बैठक कर बालको एवं युवाओं को समझाया जाए कि वह किसी भी प्रकार के अपराध में सम्मिलित ना हो। किशोरियों एवं महिलाओं को बताया जाए कि यदि उनके खिलाफ कोई उत्पीड़न होता है तो तत्काल 1090 पर कॉल कर सूचना दी जाए पुलिस द्वारा तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह महिलाओं से जुड़े अपराधियों को गंभीरता से लें एवं महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई भी समझौता ना करें। महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाए। महिला अपराधों पर रोक लगाई जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मसौली एवं जिले की महिला ग्राम प्रधानों पार्शद तथा स्थानीय निकाय की महिला जनप्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/विशेष गृह(किशोरी) जनपद बाराबंकी में आवासित संवासिनियों को पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत बच्चों का यौन शोषण से बचाव, सहायता एवं पुर्नवास की जानकारी व जागरूकता हेतु आडियो-वीडियो तथा मूवी डिस्प्ले कर जागरूक किया गया।

कृषि विभाग द्वारा शरद अवस्थी विधायक रामनगर की उपस्थित में महिला कृषकों, महिला श्रमिकों, महिला प्रधानों आदि को जागरूक करते हुए कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद के ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों, प्रमुख त्यौहारों, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लैंगिक संवेदीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा संवेदनशीलता लाने के लिए एलईडी वैन द्वारा वीडियो क्लिप दिखाकर प्रचार-प्रसार किया गया।

उक्त अभियान के अन्तर्गत 1098 चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा विकास खण्ड दरियाबाद में बच्चों को यौन हिंसा से सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से ऑडियो वीडियो मूवी दिखा कर महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों सशक्त स्वावलंबी बनाए जाने हेतु जागरूक किया गया।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *