mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

छात्रों का टूटा सब्र, प्राचार्य की प्रताड़ना के खिलाफ बैठे धरने पर-

छात्रों का टूटा सब्र, प्राचार्य की प्रताड़ना के खिलाफ बैठे धरने पर-

गुणवत्ताविहीन भोजन मिलने व दैनिक उपयोग समाग्री में धांधली का छात्रों ने किया था विरोध

छात्रों के विरोध करने पर प्राचार्य के द्वारा किया जाने लगा प्रताड़ित

लालगंज, प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ शहर से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर मोहनगंज कुंडा मार्ग पर जेठवारा थाना क्षेत्र नारायणपुर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जहाँ पर अभिभावक अपने बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, पायलट आदि बनाने की आश में दाखिला करवाते हैं विद्यालय परिसर में आवास भोजन आदि की व्यवस्था होती हैं।

गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर में छात्रों का सब्र उस समय टूट गया जब पीटी में सुबह छः बजे छात्रों को पहुँचना था किन्तु महज कुछ मिनट देर से पहुंचने पर छात्रों को प्राचार्य के द्वारा जानवरों की भाँति पीटा जाने लगा। छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ माह से वजह ढूंढ ढूंढ कर प्राचार्य के द्वारा जानवरों की तरह छात्रों को लात घूँचो से पीटा जा रहा हैं । और यहाँ तक कि रंगभेद गरीबी का भी प्राचार्य के द्वारा उलाहना दिया जाता हैं ।

इससे स्पष्ट हो जाता हैं कि प्राचार्य संत सिंह के द्वारा छात्रों को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे छात्रों का सब्र टूटकर आंदोलन में परिवर्तित हो गया । खाने खेलने की उम्र में कोई आंदोलन धरना प्रदर्शन की नहीं सोचता है ।
इसी कारण गुरुवार को सैकड़ो छात्र आंदोलन पर उतर पड़े खाडूस प्राचार्य संत सिंह को हटाये जाने की जिद पर सारा दिन धरना प्रदर्शन छात्र करते रहे हैं । जिलाप्रसाशन सोता रहा जब प्रसाशन को जानकारी हुयी तो उपजिलाधिकारी लालगंज सौम्य मिश्रा सदर क्षेत्राधिकारी पवन त्रिवेदी व थाना जेठवारा प्रभारी निरीक्षक पहुंचे । खाडूस प्राचार्य संत सिंह को बुलाया गया किन्तु प्राचार्य संत सिंह नहीं आये तब उपजिलाधिकारी सौम्य मिश्रा व सदर क्षेत्राधिकारी पवन त्रिवेदी के मानमनौवल और कार्यवाही के आश्वाशन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया गया ।
आक्रोशित छात्रों ने पुनः शुक्रवार की सुबह से बिना नास्ता पानी के खाडूस प्राचार्य संत सिंह को हटाये जाने एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के उच्चअधिकारी को बुलाये जाने की मांग को लेकर सैकड़ो छात्र धरने पर बैठ गये । धीरे धीरे छात्रों के धरने की बात उच्च अधिकारियों के सूखे कान में पहुँच जाने पर अमेठी जनपद के गौरीगंज जवाहर नवोदय विद्यालय व रायबरेली जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को भेजा गया साथ में उपजिलाधिकारी सौम्य मिश्रा सदर सीओ पवन त्रिवेदी आदि के मनाने व खाडूस प्राचार्य संत सिंह को हटाये जाने तथा भोजन आदि अव्यवस्था की जाँच कार्यवाही की बात पर धरना समाप्त किया गया ।
जवाहर नवोदय विद्यालय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबध है तथा मेधावी छात्रों को कक्षा छः से बारह तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं । प्रत्येक जवाहर नवोदय विद्यालय सहशिक्षा आवासीय संस्थान हैं जो छात्रों को नि:शुल्क भोजन एवं रहने की सुविधा नि:शुल्क वर्दी पाठ्य पुस्तकें लेखन सामग्री ट्रेन व बस यात्रा का खर्च प्रदान करते हैं तथापि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों से 600 रुपये प्रतिमाह की दर से विद्यालय विकास निधि के रूप में न्यूनतम शुल्क लिया जाता हैं । अनुसूचित जाति जनजाति के श्रेणी के छात्रों व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तथा लड़कियों से यह शुल्क नहीं लिया जाता हैं । सरकारी कर्मचारियों के बच्चों से विद्यालय विकास निधि के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह प्रति छात्र की दर से शुल्क लिया जाता हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं पर एक नज़र
छात्रों को शिक्षा, आवासीय सुविधा, भोजन की सुविधा, वर्दी, पाठ्य पुस्तकें लेखन समाग्री- कलम, पेंसिल, रबड़, स्केल, ज्यामिति बाक्स, नोट बाक्स, स्कूल बैग, दैनिक प्रयोग की समाग्री- नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, जूता पालिश, केश तेल, कपड़ों की धुलाई एवं इस्त्री, लड़कियों के लिए सेनिटरी आदि मिलता हैं ।
जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों पर होने वाले निम्न खर्च भी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा वहन किया जाता हैं तृतीय वातानुकूलित ट्रेन व वातानुकूलित बस से छात्रों के यात्रा खर्च, चिकित्सा खर्च, केंद्रीय शिक्षा बोर्ड शुल्क खर्च, आदि वहन किया जाता हैं ।
नवोदय विद्यालय में शारीरिक दंड पर सख्त रोक लगाया हुआ है। किन्तु खाडूस प्राचार्य संत सिंह ने नवोदय विद्यालय समिति के नियमों को ताक पर रखकर छात्रों को प्रताड़ित किया गया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *