mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन पहले धान के खेत मे मिला था युवक का क्षत विक्षत शव।

मामला हरदोई जिले के थाना क्षेत्र अरवल के एक गांव का है जहां पर एक 16 वर्षीय युवक को गाँव के ही कुछ लोगों के द्वारा पहले उसे अगवा किया गया फिर उसके बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

थाना अरवल क्षेत्र के गांव नंदना निवासी 16 वर्षीय युवक भीम को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही राजीव, रामनिवास, रामकिशोर व इन सभी का एक और साथी भैयालाल जो कि जनपद कन्नौज का निवासी है ने मिलकर युवक भीम को दुकान से वापस आते वक्त उसे रास्ते से ही उठा लिया और गांव के बाहर धान के खेत मे ले जाकर बांके व चाकुओं से उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद इन चारों ने युवक के क्षत विक्षत शव को खेत मे तितर बितर कर दिया और वहां से भाग गए।

युवक के पिता मोतीलाल का पहले ही देहांत हो चुका है जिसके बाद वह अपने चाचा के संरक्षण में रह रहा था घटना के दिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी मृतक युवक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई काफी ढूढने के बाद भी युवक ना मिला तो उसके चाचा ने थाने युवक के गायब होने की तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घटना के 6 दिन बाद मामला रंजिशन अगवा कर नृशंस हत्या का निकला। पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर खोजबीन शुरू की तो गांव के ही धान के खेत में म्रतक युवक का नरकंकाल मिला, हत्या के बाद शव के टुकड़ों को इधर उधर फेंका गया था जिसको जंगली जानवर, सियार आदि खा गए और कई टुकड़ों को उठा ले गए ।


मामले का जिले के कप्तान ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी  हरपालपुर व अरवल थानाध्यक्ष द्वारा गठित टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूझबूझ से चारों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार बांका व चाकू को अभियुक्तों के निशानदेही पर एक खेत से खुदवाकर जब्त कर लिया है , चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और म्रतक युवक भीम के नरकंकाल जिसकी पहचान युवक के चाचा सन्तरिषी व मां रजनी ने कपड़ों व चप्पलों से की थी उसकी जांच के लिए फोरेंसिक डिपार्टमेंट भेजा गया है ।

रिपोर्ट – शिवहरी दीक्षित, हरदोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *