*देश के सच्चे नागरिक और देशभक्त जवान हमेशा देशवासियों के लिए अपना फर्ज निभाते हैं .ऑफ ड्यूटी होते हुए भी सेना के इस अधिकारी ने निहत्थे जान पर खेलकर ट्रेन डकैती को किया विफल . घायल होकर भी यात्रियों की सुरक्षा की. जय हिंद की सेना.*


इसमें कोई शक नहीं कि जब जब देश के ऊपर कोई खतरा मंडराया है, भारतीय सेना के बहादुर सिपाहियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश को उस खतरे से बचाया है। चाहे वो खतरा सरहद पर हो या फिर देश के अंदर हो। भारतीय सेना के एक ऐसे ही बहादुर जांबाज़ योद्धा की दास्तान इंडियन आर्मी खुद सोशल मीडिया पर शेयर

कर रही है। दरअसल मामला ट्रेन डकैती से जुड़ा है। दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आउटर पर रात साढ़े तीन बजे दादर एक्सप्रेस खड़ी थी, आर्टिलरी रेजीमेंट में तैनात लेफ्टिनेंट आशीष अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस में सेकेंड एसी कांपार्टमेंट में अपनी बर्थ पर लेटे थे, तभी उन्होंने देखा कि डकैत एक महिला यात्री को लूट रहे थे। लेफ्टिनेंट आशीष फौरन उस महिला यात्री की मदद के लिए डकैतों से भिड़ गए और डकैतों को मार मार कर भगा दिया। हालांकि इस लड़ाई में लेफ्टिनेंट आशीष के हाथ में एक डकैत ने चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। सेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से ये जानकारी ट्वीट कर दी। लेफ्टिनेंट आशीष को समस्त भारतवासियों का सलाम जय हिंद जय हिंद की सेना..