नेपाली फौज का दुस्साहस एक भारतीय की हत्या 4 को किया घायल, सीमा पर तनाव!

रिपोर्ट – दीपेश

चीन के उकसावे पर नेपाल देश लगातार अपने सदियों पुराने मित्र भारत के खिलाफ पुरानी दोस्ती को भूलकर दुश्मनी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा हैl  पिछले दिनों जहां नेपाल की सरकार ने विवादित नक्शा जारी करते हुए कई भारतीय क्षेत्रों को अपने नक्शे में दर्शाया और भारत पर नेपाली भूमि हड़पने का आरोप लगाया  वही आज बिहार सीमा पर एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में नेपाली सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में खेतों में काम कर रहा है किसानों पर फायरिंग कर दी, इस घटना में एक किसान की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं एक घायल किसान को नेपाली सुरक्षा बल अपने साथ अगवा करके अपनी सुरक्षा चौकी में बंधक बनाए हुए हैं।

इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है मौके पर बड़ी संख्या में भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं घटना के बाद दोनों देशों से बड़े अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है एसएसबी और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय रिपोर्ट भी भेज दी है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल सीमा से लगे खेतों में किसानों को नेपाली सुरक्षाबलों ने खेतों में काम करने से मना किया और वापस जाने को कहा किसानों के मना करने पर नेपाली सुरक्षाबलों ने गोली चला दी।

नेपाल की ओर से  18 राउंड फायरिंग होने के बाद भारतीय पक्ष के  एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई 4 लोग घायल हो गए यह घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इलाके की है  इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त नाराजगी है और सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *