बाराबंकी: मिशन शक्ति के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु चालाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चैनपुरवा में महिलाओं एवं बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया एवं उन्हे स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

महिलाओं व बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), एवं 102(स्वास्थ्य सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी सुश्री सीमा यादव, क्षेत्राधिकारी रामनगर आदि अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें।

बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *