भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को कहा – चीन का एजेंट, इसीलिए उनको दर्द हो रहा हैं।

पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सोमवार को ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम शिवपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद के कार्यक्रम धर्म संसद में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने राहुल गांधी पर जुबानी हलमा बोलते हुए उन्हें चीन का एजेंट तक करार दे दिया। चीनी सेना अगर सीमा से वापस जा रही हैं, तो उनके सीने में क्यो दर्द हो रहा हैं?

बीजेपी की सरकार किसानों से हमेशा बातचीत को तैयार हैं

किसानों के मुद्दे पर मनोज तिवारी ने कहा 11 बार मीटिंग ही चुकी हैं। 12वीं बार का इंतजार है। जब एक बार कहा गया है कि जिसको कानून मानना है माने नही तो मत माने। किसी से कोई जबरदस्ती नही हैं। प्रियंका गांधी किसानों के महापंचायत में शामिल होंगी के सवाल के जबाब पर उन्होंने कहा जब PM मोदी ने कहा दिया कानून कंपल्सरी नहीं है। तो फिर भ्रम की स्थिति नही बनानी चाहिए। 

महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कभी महंगा तो कभी सस्ता ये तो मार्केट से जुड़ा हैं। मायावती ने भी ट्वीट करके एक तरह से चर्चा ही किया हैं। उनके सांसद ने अमित शाह की भी तारीफ की हैं। देश मे चर्चा और संवाद होते रहना चाहिए।

भगवान पशुराम को याद करके सभी को समाज के साथ खड़ा होना चाहिए। एक शक्ति सभी को समाज को प्रदान करना चाहिए। तभी देश को मजबूती मिलेगी। धर्म संसद का उद्देश्य ही अधर्म को दूर करने का हैं। हर धर्म हर समाज को जोड़कर ही भारत की पहचान हैं।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *