राज्यसभा सांसद गीता शाक्य बनी भाजपा महिला मौर्चा की अध्यक्ष।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने भरथना के ग्राम सिहुँआ निबासनी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को शनिवार को प्रदेश संगठन विस्तार के चलते भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आपको बतादें भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के चलते एक सामान्य परिवार में जन्मी कार्यकर्ता को भाजपा ने उन्हें सबसे पहले औरैया जनपद का जिलाध्यक्ष फिर प्रदेश मंत्री और राज्यसभा सांसद नियुक्त किया था।

आज पुनः भाजपा ने संगठन विस्तार के दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति की खबर मिलते ही औरैया-इटावा जनपद व प्रदेश के दर्जनों भाजपा नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का उन्हें बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है।

इस मौके पर नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश नेतत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन करेंगी।

रिपोर्ट- विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *