6 साल की आर्या ने अपनी मेधा का मनवाया लोहा, वाराणसी की गूगल गर्ल के नाम से हैं फेमस।

वाराणसी। कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है, धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में एक ऐसा ही कमाल देखने को मिला है, 6 साल की बच्ची आर्या को गूगल गर्ल के नाम से जाना जाता है।

वाराणसी ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने ज्ञान का लोहा मनवा चुकी हैं आर्या प्रकाश श्रीवास्तव, कई धर्म ग्रंथोंं के श्लोक जुबान पर कंठस्त है। काशी नगरी की प्राचीन इतिहास की भी जानकारी आर्या की जुबान पर रटा रटाया है।प्रश्न पूछते ही जवाब हाजिर हो जाता है ऐसा लगता है मानो कंप्यूटर में जैसे डेटा स्टोर होता है वैसे ही मान्या के दिमाग में डेटा स्टोर हो।

काशी के 84 घाटों का नाम आर्या की जुबान पर रटा रटाया है केवल चर्चा मात्र करने पर घाटों का नाम बताना चालू कर देती है गूगल गर्ल।

गूगल गर्ल का है साधारण परिवार

आर्या श्रीवास्तव वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के मढौली की रहने वाली हैं, पिता का नाम विवेक श्रीवास्तव है जो एक व्यवसाई हैं, मां लक्ष्मी श्रीवास्तव कुशल गृहणी हैं, आर्या की उम्र 6 साल है और कक्षा 1 में पढती हैं।

धार्मिक ग्रंथो को आर्या ने किया कंठस्त

रामायण, गीता, शिव तांडव, दुर्गा सप्तसती पाठ समेत कई पुरातन दोहों को आर्या ने कंठस्त कर लिया है। आर्या को हिंदी के अलावा इंग्लिश, संस्कृत, तमिल भाषा का भी ज्ञान है, राम जन्मभूमि के इतिहास के बारे में अच्छी जानकारी है, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी आर्या को जानकारी है।

पिता विवेक का कहना है कि बिटिया तेज है लोग कहते हैं तो और अच्छा लगता है।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *