जेएनयू में हुई ब्राह्मण विरोधी गतिविधियों के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन !

कुछ दिनों पूर्व जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्ली में ब्राह्मण समाज के खिलाफ दीवारों पर जो लाइनें लिखी गई उस पर रोष प्रकट करते हुए ब्राह्मण समाज महासभा इटावा के नेतृत्व में आज इटावा मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने ऐसे देशद्रोहियों को फांसी की सजा देने की मांग की तथा जहां इस तरह की देश तोड़ने और समाज को तोड़ने वाली गतिविधियां हो रही है एसी यूनिवर्सिटी को तुरंत बंद करने की मांग भारत सरकार से की है उन्होंने कहा कि जेएनयू सदैव विवादों के घेरे में रहती है कभी यहां “भारत तेरे टुकड़े होंगे”जैसे नारे लगाए जाते हैं तो कभी यहां “ब्राह्मण भारत छोड़ो” जैसी आवाजें उठती हैं। इन देशद्रोहियों के अंदर हिंदुस्तान का खून तो नहीं हो सकता इनकी साजिश हमारे हिंदू समाज को जातियों में बांट कर तोड़ना है।। हम सनातनी हैं इन गद्दारों कि किसी भी साजिश से हिंदू धर्म को बटने नहीं देंगे।।

विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया। अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी के ऑफिस कार्यालय तक गया। वहां इटावा जिले की कार्यकारिणी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को दिया और उनसे आग्रह किया कि उनकी मांगों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पंडित महेश दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष ,पंडित ऋषि मिश्रा जिला अध्यक्ष, पंडित राजीव मिश्रा , पंडित शिवम दुबे युवा जिला अध्यक्ष ,पूनम तिवारी, शरद बाजपेई ,पंडित पंकज दीक्षित, पंडित अवनीश दीक्षित, पंडित संजीव दुबे ,पंडित विवेक दुबे, पंडित सुधीर कुमार दीक्षित, पंडित हरिओम तिवारी ,पंडित अतुल तिवारी, पंडित राजेश दुबे, पंडित आशीष दुबे ,पंडित पंकज तिवारी, पंडित राघव शर्मा, पंडित सुशांत पांडे ,पंडित रवि तिवारी ,पंडित राहुल दुबे ,पंडित संदीप दुबे ,पंडित लव पांडे, पंडित अजीत दुबे ,पंडित गणेश दुबे ,पंडित गिरधर दीक्षित ,पंडित विपिन शर्मा ,पंडित सूरज शर्मा आज साथियों के साथ सैकड़ों ब्राह्मणों ने भाग लिया

बाइट-पंडित अरुण कुमार दुबे प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *