राहुल गांधी ने खुद को मारे कोड़े , एक बच्चे को कराटे सिखाया-

भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना में 12वां दिन है। गुरुवार को यात्रा की शुरुआत रुद्रम से हुई। इसके बाद ऐसे कई मौके आए जहां राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखाई दिया। पहले उन्होंने एक बच्चे काे कराटे की टेक्नीक सिखाई। फिर लोक नृत्य ढिमसा किया। इसके बाद सबसे अलग चीज रही बोनालू सेलिब्रेशन किया। इसमें उन्होंने खुद को कोड़े मारे।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी का सफर कर रही है। कल यानी 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा। 7 नवंबर को यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। तेलंगाना में 10 समितियां बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *