बाराबंकी।शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के निर्देश पर विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक की अगुवाई में आज विद्यार्थी सेना शिवसेना सदस्यता अभियान व विद्यार्थी सेना के विस्तार कार्यक्रम के तहत आज कस्बा देवां के भयारा मार्ग पर देवा निवासी अभय शुक्ला को ब्लॉक प्रमुख विद्यार्थी सेना, शुभम जयसवाल को ब्लॉक प्रभारी देवा, अंशुल मौर्या को ब्लॉक उपप्रमुख देवा एवम् खेवली निवासी आकाश निगम को ब्लॉक महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक, चंद्रभूषण पाठक ने नवनियुक्त विद्यार्थी सेना पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया इस मौके पर आकाश निगम, शुभम जयसवाल, अंशुल मौर्या, अभय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विद्यार्थी सेना के नवनियुक्त पदाधिकारियो को शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, जिला प्रधान महासचिव संजय शर्मा, जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल , जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पण्डित जी,नगर प्रमुख राजेश श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
रिपोर्ट- नितेश मिश्रा