नीता अंबानी को प्रोफेसर बनाये जाने के दावे को रिलायंस ने बताया फर्जी, दावे पर छात्रों ने किया था विरोध।

वाराणसी। रिलायंस इंडस्ट्री के कार्यकारी निदेशक, रिलायंस फाउंडेशन की की अध्यक्ष नीता अंबानी को BHU में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने के प्रस्ताव भेजने के दावे को रिलायंस इंडस्ट्री ने फर्जी बताया है। रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा है कि BHU की तरफ से उन्हे ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव भेजे जाने की खबरों को लेकर बीएचयू के छात्रों ने वीसी आवास पर धरना दिया था, नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाने की खबरों पर छात्रों ने विरोध किया था।

वहीं एक खबर के अनुसार सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन ने प्रस्ताव भेजने का दावा किया था। प्रोफेसर कौशल किशोर ने कहा था कि नीता अंबानी के किए गए कार्यों का लाभ बीएचयू के लोगों को मिले, साथ ही उनके अनुभवों का लाभ बीएचयू के महिलाओं और छात्राओं को मिले। बीएचयू के महिला अध्ययन केंद्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम होता है। इसी कड़ी में नीता अंबानी को प्रस्ताव भेजा गया है ऐसा कहना था डीन औशल किशोर का।

वीजिटिंग प्रोफेसर बनाये जाने की खबरों के बाद छात्र उतरे थे सड़क पर

नीता अंबानी के वीजिटिंग प्रोफेसर बनाये जाने की खबर मिलते ही बीएचयू के छात्र आक्रोशित हो गये और धरना प्रदर्शन करने लगे, छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर दिया। साथ ही छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि BHU को सरकार के इसारे पर पूंजीपतियों को सौंपने की षड्यंत्र चल रही है, यह किसी कीमत पर होने नहीं दिया जायेगा, जबतक यह प्रस्ताव रद्द नहीं किया जायेगा तबतक आंदोलन चलेगा। वीसी की दखल के बाद सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर कौशल किशोर ने छात्रों को समझाया जिसके बाद धरना समाप्त समाप्त हुआ था।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *