![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_16851610413585602590329598592076-1024x684.jpg)
बाराबंकी शहर के लोगों ने अपना नया नगर प्रमुख सुनने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता का दायित्व भी सौंप दिया है।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_16851590668893410359631650257588-1024x768.jpg)
पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा की अनुज वधू और सुरेंद्र सिंह वर्मा की पत्नी शीला सिंह वर्मा अब नगर के विकास और सुनियोजित नागरिक सुविधाओं को सुरक्षित करने वाले सबसे प्रमुख सिंहासन पर विराजमान हो गई है।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_16851610384321249025600826577263-1024x684.jpg)
उन्हें सदर उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_16851590794456479737563897579003-768x1024.jpg)
शीला सिंह का शपथ ग्रहण समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/img-20230527-wa00023057447697927498769-1024x461.jpg)
इसमें जनपद के समाजवादी पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता शामिल रहे और हजारों कार्यकर्ता भी।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_1685159057722865954741160237372-768x1024.jpg)
पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा स्वयं पूरे परिवार के साथ इस राजनीतिक सफलता के साक्षी बने।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2023/05/fb_img_16851590752396748667727672422126-1024x768.jpg)
इसके अलावा पूर्व मंत्री राकेश वर्मा पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई सपा जिला अध्यक्ष हाफिज आयाज समेत तमाम महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत किया।
अनुराग श्रीवास्तव
द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी